expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Tuesday, May 19, 2015

केवल शुरूआत ही मुश्किल








मुझे ये पेटिंग बनाने में शायद उतना वक्त नहीं लगा जितना इसे शुरू करने का मन बनाने के लिए लगा ! वैसे कागज़ पर तो अभ्यास अक्सर चलता रहता है परन्तु कैनवास पर काम करने के लिए जो तैयारी करनी पड़ती है वो खुला समय मांगती है;और एक दिक्कत मेरा ड्राईविंग का प्रोफेशन है जो मेरी रोज़ी-रोटी है.उसकी वजह से देर सवेर घर से बाहर रहना पड़ता है,इसलिए भी समय निकालना थोड़ा मुशकिल है.

किसी काम को अगर आप लम्बे अरसे से न कर रहे हों तो बहुत मुशकिल लगता है उस काम को नये सिरे से शुरू करना व उसे अंजाम तक पहुंचाना !

ख़ैर मैनें अपने शौक को दोबारा रंग मे रंगना शुरू कर दिया है,उसका परिणाम ये पेंटिंग है जो बहुत सारे बदलाव के बाद पूरी की....कोशिश रहेगी कि मैं किसी न किसी पेटिंग पर काम करता रहूं,व ये सिलसिला ताउम्र यूं ही चलता रहे !


Life mantras